
प्रभारी मंत्री का नगर पंचायत सुकरौली में भाजपा नेता के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
संवादाता ,श्रवण कुमार मद्धेशिया ,कुशीनगर /सुकरौली बाज़ार ,
सुकरौली बाज़ार कुशीनगर ,कुशीनगर जनपद के एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह नगर पंचायत सुकरौली पहुंचे, जहां भाजपा नेता राजेश जायसवाल के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह और वरिष्ठ नेता जटाशंकर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर भी मौजूद रहे।
जलपान के दौरान प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गाँव और कस्बे को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, जलापूर्ति और शिक्षा पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान, रामप्रवेश कश्यप, संजीव जायसवाल, अमन, मुंशी सिंह, प्रद्युमन शर्मा, निलेश चौहान, राजू चौहान, अनुराग कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय गौड़, नगर अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।