A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

साइबर अपराधियों ने @DCSeraikela नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

images 3 1

सारायकेला-खरसावां: साइबर अपराधियों द्वारा उपायुक्त सारायकेला के नाम पर एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल (@DCSeraikela) बनाकर जिलेवासियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कई लोगों को असामान्य और संदिग्ध संदेश भी प्राप्त हो रहे हैं, जिससे साइबर धोखाधड़ी की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जिला प्रशासन ने आमजन से इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश प्राप्त होता है, तो तुरंत उस प्रोफाइल को रिपोर्ट कर ब्लॉक करें। साथ ही, किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग या अन्य मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज करें।

इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फर्जी फेसबुक प्रोफाइल लिंक:
https://www.facebook.com/profile.php?id=61553743746440&mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!