A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद हत्या के दो वांछित इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहे समेत गिरफ्तार

फिरोजाबाद हत्या के दो वांछित इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहे समेत गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 27 मई 2025: थाना नगला सिंघी क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित 20-20 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष यादव और विपिन यादव को पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 25 मई को वादी ने थाना नगला सिंघी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता अरविंद यादव और भाई नितिन यादव की गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। मामले में थाना नगला सिंघी में एफआईआर संख्या 52/2025 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बांसदानी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे और खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विपिन यादव व मनीष यादव पुत्रगण हुब्बलाल, निवासी ग्राम टीकरी थाना नगला सिंघी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

अपराधिक इतिहास: दोनों आरोपियों पर हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें मुकदमा संख्या 52/2025 और 12/2025 शामिल हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम: थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी, प्र0नि0 अन्जीश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी अमित तौमर सहित नगला सिंघी व सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मी।

पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!