A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

Varanasi: इलाज के दौरान घायल युवक की मौत पर जनता ने किया सड़क जाम, आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग

Varanasi: इलाज के दौरान घायल युवक की मौत पर जनता ने किया सड़क जाम, आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग

वाराणसी : इलाज के दौरान घायल युवक की मौत पर जनता ने किया सड़क जाम, आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग

चन्दौली वाराणसी लाठी-डंडे की पिटाई से घायल मुकेश चौहान की सोमवार सुबह इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने चौक चौराहा (रामनगर) को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजू सिंह पहुंचे, पहले समझाने-बुझाने के प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल पहुंचे.घंटों बाद ट्रैफिक हुआ सामान्य

सूचना मिलने के बाद पहुंचे डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने आक्रोशित लोगों से वार्ता कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग सड़क से किनारे हुए और ट्रैफिक को सामान्य किया जा सका। इस दौरान लोग फंसे रहे। आक्रोशित जनता बार-बार न्याय की मांग करती रही।

गिरफ्तारी सहित बुलडोजर एक्शन की मांग

आक्रोशित लोगों की मांग थी कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों को फांसी हो और उनके मकान पर बुलडोजर चलाया जाए।थानाध्यक्ष के समझाने पर जनता मानने को तैयार नहीं हुई तो एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी को बुलाया गया, जनता उच्चाधिकारी को बुलाने पर अड़ी रही। जिसके बाद डीसीपी को मौके पर आना पड़ा।

एक आरोपी भेजा जा चुका है जेल

इस पूरे प्रकरण में घायल मुकेश के भाई सूरज चौहान ने 15 मई को रामनगर रहने में केस रजिस्टर्ड करवाया था। पुलिस ने BNS की धारा 109, 352, 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नन्दलाल उर्फ पप्पू को अरेस्ट कर 18 मई को जेल भेज दिया था। पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि दर्ज केस में लगाई गई धाराए हत्या में तब्दील कर दी जायेगी।यह थी पूरी घटना

जानकारी के अनुसार गोलाघाट (रामनगर) निवासी मुकेश चौहान 10 मई की रात अपनी मां का दवा लेने निकला था। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ला निवासी नंदलाल यादव ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर मुकेश चौहान को लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया था। उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था लेकिन वह खत्म हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!