A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

बकरीद पर खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह रोक–उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी प्रशासन की पैनी नजर क्षेत्राधिकारी-- राम सिंह

FB IMG 1749020022662
रामपुरा(जालौन) ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व को लेकर नगर रामपुरा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को थाना परिसर रामपुरा में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मनोज कुमार व संयुक्त क्षेत्राधिकार राम सिंह ने की, वहीं उपजिलाधिकारी के साथ थाना रामपुरा का स्टॉफ़ भी मौजूद रहा!
बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि इस खुले में कुर्बानी नहीं होगी। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी पूरी तरह पाबंदी रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो और वीडियो शेयर करने पर भी सख्ती से नजर रखी जाएगी।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी चिन्हित स्थानों पर ही हो और बच्चों को समझाया जाए कि वे कोई वीडियो न बनाएं और न ही उसे इंटरनेट पर डालें। साथ ही कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष खुले में न फेंके जाएं बल्कि जमीन में दबा दिए जाएं। नगर पंचायत की ट्रॉलियां इन अवशेषों को इकट्ठा करेंगी और जरूरत पड़ने पर दूसरी बार भी इलाके में भेजी जाएंगी।
क्षेत्राअधिकारी राम सिंह ने कहा त्योहारों का मकसद भाईचारा बढ़ाना है। हमें गंगा-जमुनी तहज़ीब को कायम रखना है। किसी भी तरह की शरारत या कानून तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपजिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह नेसख्त लहजे में कहा कि परंपरागत जगहों पर ही नमाज पढ़ी जाए और कुर्बानी उसी जगह पर दी जाए जो पहले से तय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी को कोई जानकारी देनी है लेकिन वह अपनी पहचान छिपाना चाहता है तो हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के अवशेष नालियों या सड़कों पर न फेंके जाएं। पीस कमेटी की बैठक में उप जिलाअधिकारी मनोज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी रामसिंह थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह यादव उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक रामकिशोर ऊपरी चौकी इंचार्ज भरत सिंह जगम्मनपुर चौकी इंचार्ज अटल कुमार प्रधान सहित पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!