A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

पूर्व विधायक द्वारा यमुना नदी के पुल को बंद होने के पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की शासन से मांग

FB IMG 1749020441186

कुठौंद( जालौन)यमुना पुल शेरगढ़ घाट पर काम शुरू हो जाने के बाद यातायात कब बंद हो जाए इसके लिए वैकल्पिक कयास लगाये जा रहे हैं। पुल पर आवागमन बंद होने के बाद व्यापार पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा ही साथ में सर्वाधिक प्रभाव छात्रों पर पड़ेगा जो सरकारी अर्द्ध सरकारी व अपना भविष्य गढने के लिए प्रतिदिन औरैया से आवा गमन करते हैं ।इसको लेकर समाचार पत्रों में यमुना पुल सुर्खियां बना हुआ है ।जिसका संज्ञान लेकर कालपी विधानसभा 220 के पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने आज राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर स्थाई कट बनाए जाने की प्रबल रूप से मांग की है।दो जिला जालौन तथा औरैया की सीमा को जोड़ने वाला यमुना पुलपर तकनीकी कमी के चलते काम शुरू हो गया है। जिस पर आगामी कुछ दिनों में बंद होने की पूरी संभावना है। जिसको लेकर किसान तथा व्यापारी, छात्र व मजदूर परेशानी में है ।पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पूर्व की तरह अस्थाई कट बनाए जाने की मांग की है। पूर्व विधायक के प्रयासों के क्रम में । बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 225 पर आज उप जिला अधिकारी जालौन विनय मोर्य र्और पुलिस क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेन्द्र कुमार बाजपेई ने संयुक्त रूप से पूर्व में बने कट तथा यातायात की सुगमता को देखते हुए भौतिक और तकनीकी तौर पर निरीक्षण किया लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया उनका निर्णय क्या होगा। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा की सुरक्षा के लिहाज से जो भी संभव होगा उसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर शीघ्र भेजी जायेगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!