A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024नागपुरमुंबई

मुकेश पाण्डेय की रेफरी बोर्ड में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति 

 

 

 

IMG 20250611 104355

:- दिनांक १० जून २०२५ को ग्रेपलिंग असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा सभी जिल्हा प्रमुखों के उपस्थिति में नाशिक में ग्रेपलिंग असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र के प्रमुख पदों में चुनाव का आयोजन किया गया था, ग्रेपलिंग असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्षा सौ. अर्चना देखमुख मैडम व राज्य के महासचिव श्री. संतोष देशमुख सर के अध्यक्षता में चुनाव लिया गया जिसमें स्थानिक चंद्रपुर जिल्हे के पहले कुश्ती एनआयएस कोच, राष्ट्रीय कोच, राष्ट्रीय रेफरी, पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रपुर डिस्ट्रिक ग्रेपलिंग असोशिएशन के सचिव व नागपूर विभाग के प्रमुख श्री. मुकेश भीमसेन पाण्डेय का ग्रेपलिंग असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र के रेफरी बोर्ड व टेक्निकल कमिटी के अध्यक्ष पद पर चुना गया। यह चुनाव अगले 5 सालों के लिए किया गया। इस चयन पर राज्य संघटना के महासचिव श्री. संतोष देशमुख ने कहा कि यह पद मुकेश पाण्डेय के इतने वर्षों के राज्य, राष्ट्रीय, व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुभव व उनके नियमित कार्य, टेक्निकल ज्ञान के आधार पर चयन किया। ग्रेपलिंग यह खेल शालेय क्रीडा स्पर्धा तथा ऑल इंडिया युनिव्हर्सिटी मे खेला जानेवाला एक मार्शल आर्ट खेल है, जिसमें चंद्रपुर जिल्हे के खिलाड़ियों ने कई बार राज्यस्तरीय शालेय स्पर्धा व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में पदक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि पर ग्रेपलिंग असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र के सभी पदाधिकारी व सहकारीयो ने श्री. मुकेश पाण्डेय को खुप खुप शुभकामनाएं दी, तथा ग्रेपलिंग खेल में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की तैयारी की उम्मीद जताई। साथ ही चंद्रपुर डिस्ट्रिक ग्रेपलिंग असोशिएशन के अध्यक्ष श्री. उमेश पंधरे, गोंडवाना यूनिवर्सिटी के फिजिकल डायरेक्टर सौ. अंकिता लोखंडे मैडम श्री. भूषण देशमुख, श्री. संजय पारधी, श्री. शैलेश बागड़े, एड. सुनीता पाटिल, श्री. सुमित शुक्ला, श्री. अनिल ठाकुर, श्री. महेशसिंह पवार, तथा नागपुर विभाग के सहयोगी श्री. महावीर वरहारे- वर्धा श्री. नारायण वाघाडे,- नागपूर श्री. जनार्दन कुसराम – गोंदिया, कु. आर्या शेंडे – नागपुर सिटी ने भी आगे होने वाले कार्यक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी.

IMG 20250602 WA0160

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!