उत्तर प्रदेश

समर कैंप समापन समारो में बच्चों ने दिखाई अपनी विलक्षण प्रतिभा,अतिथियोंने की सराहना*

अतिथियोंने की सराहना

बलिया।बैरिया ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भीखाछपरा में 21 मई से चल रहे समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। समर कैंप को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उल्लास दिखाई दिया।
कार्यक्रम में कैम्प के मेधावियों को अतिथियों द्वारा मेडल,ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान्नित किया गया IMG 20250610 WA1118

क्षेत्राधिकारी मो. फैसल कुरैशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के विकास से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर सतर्क किया और कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आजकल के बच्चे बिना सोचे समझे कुछ भी पोस्ट कर देते हैं, जिससे समय रहते ही अपराधिक कार्रवाइयों की जा सकती है। कोई भी छात्र-छात्रा ऐसी पोस्ट को सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरतें तथा ऐसी कोई भी पोस्ट वायरल न करें जिससे उन्हें परेशानी हो।

 

IMG 20250610 131203
खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावको को सम्बोधित करते हुए समर कैंप के सफल आयोजन के लिये संचालक श्यामनन्दन मिश्र एवं पंकज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि विद्यलय की व्यस्त दिनचर्या से हटकर आनंद के कुछ पल अति आवश्यक है।उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।।                         विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महिला पुलिस निरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा किऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है और उनकी मानसिक व बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है।उन्होंने छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कछुए की तरह निरंतर प्रयास करने की सीख दी।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा 21 मई से 10 जून तक आयोजित यह शिविर बच्चों के लिए केवल अवकाश का अवसर नहीं, बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास का सेतु बन गया।

IMG 20250610 123850
अपने अध्यक्षीय संबोधन में इंटरकॉलेज सुदिष्ट पूरी के पूर्व उप प्रधानाचार्य शिवजी सिंह ने कहा कि यह शिविर न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देने वाला बना, बल्कि उनमें अनुशासन, समर्पण और सृजनशीलता के बीज भी रोपा गया है। भरत गुप्त,रमेश तिवारी ,रामेश्वर उपाध्याय,एआरपी विजय राय ने भी बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कैम्प के प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी मुक्त कंठ से अतिथियों ने न केवल सराहना की बल्कि हर प्रस्तुति पर नगद पुरस्कार देकर मनोबल को बढ़ाया भी। इस अवसर पर शिक्षक पंकज सिंह, नीरज मिश्र,अवनीश पाण्डेय,धीरेंद्र सिंह पहलवान,अनिल सिंह,अखिलेश पाण्डेय,रमेश पाण्डेय विनोद चौबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षा मित्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील ओझा ने उपस्थित सभी अतिथि एवं शिक्षक शिक्षा मित्र का अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन श्यामनन्दन मिश्रमन्टू एवं आभार प्रदर्शन शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने किया।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!