A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह का आयोजन चंदू सरवटे क्रिकेट ग्राउंड, बम्होरी रेंगुआ पर हुआ। जिसमें सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप लारिया,चेयरमैन के.एस.पित्रे, सचिव पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, सह सचिव विनय शुक्ला, राजेश ठाकुर, अनुज कुमार उपस्थित रहे। लारिया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम की कप्तान क्रांति गौंड को भारतीय महिला टीम में शामिल होने पर बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को क्रांति से प्रेरणा लेकर खेलने की बात की। सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन ने शिविर में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और केप वितरित की गई। लारिया ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने समापन समारोह में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों एवं अतिथिगण का आभार व्यक्त किया ।Screenshot 20250612 091136

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!