
धनबाद: शहर के प्रभातम मॉल के समीप दो गुटों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट व पत्थरबाजी की घटना घटी। जिसमे लगभग तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बरवाअड्डा व धनबाद थाना की पुलिस ने मोर्चा संभाल कर स्थति को नियंत्रण में कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सोशल मीडिया में अपने – अपने नेताओं की महिमा मंडित करने की परंपरा सी चल पड़ी है। इसी क्रम में वे एक – दूसरे को नीचा दिखाने से भी गुरेज नहीं कर रहे।इसी को लेकर आज दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी।











