A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

संगठन सर्जन अभियान के तहत बैठक आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहें महत्वपूर्ण कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के तहत नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली,सागर ग्रामीण,मकरोनिया एवं सदर की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सरत राऊत, प्रदेश कांग्रेस की ओर पर्यवेक्षक पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, डॉ.आनंद अहिरवार,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में जिला ( शहर ) कांग्रेस कमेटी कार्यालय गौर मूर्ति तीन बत्ती सागर में किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव और घर-घर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद में हवाई जहाज में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।Screenshot 20250615 153248

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!