A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शातिर पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, एक घायल — सात पशु, कार व असलहा बरामद

शातिर पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, एक घायल — सात पशु, कार व असलहा बरामद

फिरोजाबाद, 16 जून।
थाना शिकोहाबाद पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात शातिर पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए सात पशु, नकदी, मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों में दानिश उर्फ गौतम, फरमान उर्फ गूंगा, सादिक खान उर्फ पप्पू और गुलफाम शामिल हैं। चारों आरोपी जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक सफेद स्विफ्ट कार से भूडा नहर पटरी पर घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार बदमाश भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दानिश उर्फ गौतम के पैर में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी तीनों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3 बकरे और 4 बकरियां, 11,860 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस और सफेद रंग की स्विफ्ट कार (UP83AN6800) बरामद की गई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने पशु चोरी, नकदी व जेवर चोरी और मोबाइल चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे थाना शिकोहाबाद, खैरगढ़ और कोतवाली मैनपुरी में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उ0नि0 राजीव गौतम, रजत तोमर, नवीन कुमार, राजकुमार सहित एसओजी व सर्विलांस टीम के कुल 20 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता में राहत और पुलिस की सक्रियता पर विश्वास बढ़ा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!