गोंडा

सीएचसी हलधरमऊ में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

IMG 20250619 WA0109 IMG 20250619 WA0110 IMG 20250619 WA0108*

IMG 20250619 WA0110

*महिला कल्याण विभाग ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत कराया आयोजन*

*गोण्डा 19 जून,2025*।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हलधरमऊ में बृहस्पतिवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश देने और लिंग समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अधीक्षक डॉ. संत प्रताप वर्मा, डॉ. अरुन तथा हलधरमऊ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक बृजेश कुमार द्वारा बालिका से केक कटवाकर की गई।

इस अवसर पर सेंटर मैनेजर चेतना सिंह ने वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को मिलने वाली सहायता और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक आशीष मिश्र ने बच्चों के लिए संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी साझा की। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर (एचईडब्लू) शिवेंद्र श्रीवास्तव ने महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

 वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने ‘हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ योजना की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में बीपीएम अभिषेक त्रिपाठी, केस वर्कर मुकेश भारद्वाज, कांस्टेबल मणिकांत चौहान आशा कार्यकर्ता, अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!