लुधियानाA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेपंजाब

भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव मनाने का निर्णय

भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव मनाने का निर्णय

लुधियाना (अभिषेक सिन्हा )- आगामी 22 अगस्त’25 से 24 अगस्त’25 तक जगत् के समस्त जीवों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले वैश्विक न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है ।

भगवान श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फेडरेशन के हरियाणा प्रभारी श्री देस राज भटनागर ने बताया कि श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव(पंजाब) राजेन्द्र कर्ण(छत्तीसगढ़) के संयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फेडरेशन एवं मिशन टू करोड़ अंतर्राष्ट्रीय एशोसिएशन के संयुक्त संयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव का भव्य आयोजन पंजाब के लुधियाना शहर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें भगवान श्री चित्रगुप्त जी के रथयात्रा (पहली बार) निकाली जाएगी विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूरे परिवार की झांकियों के माध्यम से भगवान का चित्रण किया जाएगा।

श्री देस राज भटनागर ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सो से तथा विदेशों से भी लोगों के आने की सम्भावना है।

श्री भटनागर ने हरियाणा सहित देश के समस्त लोगों का आह्वान किया कि सभी लोग सपरिवार इस समारोह में शामिल होकर यादगार बनाएं आशा है कि हरियाणा के प्रत्येक जिले से लोग शामिल होंगे।

IMG 20250625 WA0020 2
श्री सुधीर श्रीवास्तव
IMG 20250625 WA0019 3
श्री राजेंद्र कर्ण
IMG 20250625 WA0018 2
श्री देश राज भटनागर
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!