?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी प्रखण्ड के टी टू टाइप से गुलजार बाग तक सड़क बनी दलदल, कीचड़ और सांपों से दहशत में यहां के लोग।।

IMG 20250627 WA0045खलारी प्रखण्ड के टी टू टाइप से गुलजार बाग तक सड़क बनी दलदल, कीचड़ और सांपों से दहशत में यहां के लोग।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी प्रखंड क्षेत्र के खलारी पंचायत अंतर्गत टी टू टाइप से गुलजार बाग तक की सड़क की  स्थिति दयनीय हो चुकी। जिससे स्थानीय ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और जल जमाओ,गंदगी से भर गई है। हालत यह है कि सड़क अब नाली का रूप ले चुकी है, और जगह-जगह झाड़ियों ने रास्ते को ढक लिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण जहरीले जीव-जंतु, खासकर सांपों का निकलना आम हो गया है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है इस मार्ग से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भारी कठिनाई हो रही है, वहीं कामकाजी लोगों और मरीजों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। सड़क दोनों ओर से संकरी हो गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध मे ग्रामीणों ने कहा कि गंदगी और जलजमाव से महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बीते दिनों कई बार सांपों के निकलने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। जिसके कारण यहां के लोगो को दूर के रास्ते से आना जाना पड़ रहा है। इधर ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों से सड़क की सफाई और झाड़ियों की तत्काल कटाई और साफ सफाई कराए जाने की  मांग की है। आसपास के लोगों ने  जल्द कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है । इधर स्थानीय लोगों ने कहा, “हमारे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए जल्द समाधान जरूरी है। हमें साफ-सुथरी और सुरक्षित सड़क चाहिए।” ताकि यहां के ग्रामीण सुरक्षित रहते हुए सड़क से आना जाना कर सके।

Back to top button
error: Content is protected !!