

ब्यूरो चीफ: पृथ्वीराज सरकार (साहिबगंज)
साहिबगंज/उधवा: झारखंड राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद की महागठबंधन के सरकार के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।कार्यक्रम का नेतृत्व उधवा मंडल अध्यक्ष सह जिप सदस्य प्रताप राय ने किया।इस रैली में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव,जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल,भाजपा नेता पंकज घोष व निवर्तमान नंप अध्यक्ष बरहरवा श्यामल दास मुख्य रूप से शामिल हुए।जन आक्रोश रैली पाकीजा मोड़ से निकाल कर उधवा चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। वही कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का घेराव करते हुए बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल ने बताया कि निकम्मी सरकार को राज्य की समस्या दिखाई नहीं देती है। राज्य में सरकार के द्वारा वृद्ध का पेंशन बंद, योजना में लूट-खसोट, बेरोजगार को रोजगार देने में नाकाम रही है।जनता के लिए काम नहीं कर रहीं हैं। अनाज की कालाबाजारी रोकने में सरकार नाकाम हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि पीसी पगड़ी लेकर सरकार चलाने से काम नहीं चलेगी। सरकार नहीं बल्कि बिचौलिया सरकार चला रही है। प्रदेश में मां बहनों असुरक्षित महसूस कर रही है। आगे बताया कि जनता सरकार बनाने का काम करते हैं इसलिए जनता की आशा उम्मीद के लिए काम करें अन्यथा भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।

वही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि विगत छः वर्षों से झारखंड में हेमंत सरकार है। और हेमंत सरकार में जनता की समास्या को अनदेखी किया गया है। स्वास्थ्य सुविधा देने में सरकार नाकाम है। बिजली व्यवस्था मुहैया कराने में नाकाम है। बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचारी होने लगा है। सांसद निधि, विधायक निधि सहित अन्य योजनाएं में 20-25 प्रतिनिधि पीसी पगड़ी लेकर काम किया जा रहा है। ब्लॉक के काम बिचौलिया के माध्यम से किया जा रहा है। बेरोज़गारी भत्ता, पेंशन सहित अन्य कामों को सरकार महत्व नहीं दिया है। मौके पर तमाल मंडल,ललन राय,नईम शेख़, सुनील प्रमाणिक,कालु घोष,निमाई मंडल,धर्मराज मंडल,कनकलता देवी,हरिबोल मंडल,हिरामन पासवान, शांति देवी सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



