A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

दो भाइयों के विवाद में एक की मौत,पुलिस जांच में जुटी

IMG 20250706 WA0219दो भाइयों के विवाद में एक की मौत,पुलिस जांच में जुटी

कर्नलगंज,गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के भुलियापुर गांव में शनिवार रात दो भाइयों के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक भाई की जान चली गई। मृतक की पहचान मुकेश उर्फ रिंकू पुत्र लल्लू के रूप में हुई है। विवाद के दौरान मारपीट में मुकेश की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भंभुआ चौकी और कर्नलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी और बच्चों को चौकी ले गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी का सीयूजी नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

✍️रिपोर्ट: सौरभ मौर्य 

संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

उत्तर प्रदेश महामंत्री भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद

📞संपर्क: 9671439057

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!