A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

दो पहिया वाहन की भिडंत में चार घायल एक की स्थिति गंभीर,सर्वेश्वरी आश्रम दर्शन के लिए जा रहे थे मकरी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l

सगमा:दो पहिया वाहन की आमने सामने हुई भिड़ंत में चार घायल एक की स्थिति गंभीर इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के पूतुर गांव निवासी मनोज गुप्ता पिता श्रीधर शाह अपनी दो पहिया वाहन से पत्नी तथा लड़की को लेकर सर्वेश्वरी आश्रम मकरी दर्शन के लिए जा रहे थे,जबकि धुरकी प्रखंड के लेखनी धौरा गांव निवासी दीपक कुमार पिता सुनील राम अपने भगिना को विद्यालय छोड़कर सगमा की ओर जा रहा था इसी बीच बीरबल गांव में गोपाल विश्वकर्मा के घर के पास मुख्य पथ पर दोनो की जोरदार भिडंत हो गया जिस कारण चारो को गंभीर चोट लगा है मगर पुतुर गांव निवासी मनोज गुप्ता का बाया पैर बुरी तरह जख्मी हो गया ग्रामीणों के द्वारा उनके परिजनों को सूचित कर सभी को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया साथ ही ग्रामीणों के द्वारा धुरकी पुलिस को सूचना दिया गया सभी इलाज के लिए श्री बंशीधर नगर लेजाया गया है, चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीरता को देखते हुए मनोज गुप्ता की मेदनी नगर के लिए रेफर कर दिया गया है

Back to top button
error: Content is protected !!