A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

वार्ड नंबर 3 विकास से अछूताः जनता ने किया निगम प्रांगण में प्रदर्शन सौंफा ज्ञापन

शिवानी जैन की रिपोर्ट

वार्ड नंबर 3 विकास से अछूताः जनता ने किया

निगम प्रांगण में प्रदर्शन सौंफा ज्ञापन

Screenshot 2024 0418 160650 2

नगर निगम के पार्षद वार्ड संख्या 3, न्यू कबीर नगर के निवासी विकास का दंश झेल रहे थे। मंगलवार को वार्ड के निवासी, किसानों, मजदूरों और महिलाओं ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रांगण में प्रदर्शन किया। एक मांग पत्र नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नाम अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को दिया। मांग पत्र में क्षेत्र में विकास कार्यों सड़क निर्माण, नाली निर्माण, गलियों का निर्माण आदि की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ठाकुर राकेश सिंह ने बताया उन्होंने खुद क्षेत्र का दौरा किया है हालात बेहद गंभीर हैं, शादी के रिश्ते तक टूट जाते हैं जो एक बार रिश्ता लेकर आता है दुबारा नहीं आता। क्योंकि क्षेत्र की हालत खराब है। यदि शीघ्र विकास कार्यों को नहीं किया गया तो मैं स्वयं जनता के साथ निगम प्रांगण में धरना दूंगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!