
ददई दुबे के निधन पर भाजपा और युसीडब्लुयू ने किया दुःख प्रकट।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। झारखंड के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में शौक की लहर है।ददई दुबे के निधन पर युनाईटेड कोल वर्क्स युनियन और भाजपा के कई कार्यकर्ताओ ने दुःख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।दुःख प्रकट करने वालो मे यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के मुद्रिका प्रसाद, कामेश्वर राम,बाबूलाल राम, रामजीत राम,विमल महतो, ईश्वर दयाल मेहता,गंगा राम, लखेश्वर लाल,रविंद्र महतो, दिलीप महतो ललकु भुईयां, हिमांशु चाटर,विकास यादव सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।वही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय लाल,अश्विनी दराद,दिलीप अंबष्ट,मुरारी मोदी,देवनाथ महतो,संतोष गिरी,आरएन पंडित,सिद्धनाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने भी दुख प्रकट किया है।