A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

किसान चौपाल आयोजित,फसल प्रबंधन पर दी गई जानकारी

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664 कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देशन में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के अभिमंच सभागार में “किसान चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रीन टीवी चैनल, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा आत्मा (ATMA) के संयुक्त तत्वावधान में सोयाबीन एवं मक्का फसल प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हेतु किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसमें सागर जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 500 कृषकों ने भाग लिया डॉ. आशीष त्रिपाठी (वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र देवरी) ने सोयाबीन फसल की समसामयिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए खरपतवारनाशकों, कीटनाशकों के चयन, पोषक तत्व प्रबंधन तथा अधिक उत्पादन की तकनीकी जानकारियाँ साझा कीं। राजेश त्रिपाठी (उपसंचालक कृषि) ने विभागीय योजनाओं, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर के प्रयोग एवं अरहर की नवीन किस्म “पूसा 16” को अपनाने की सलाह दी। पी. एस. बडोले (उपसंचालक उद्यानिकी) ने उद्यानिकी योजनाओं एवं तार फेंसिंग योजना की जानकारी दी। दिनेश कुमार सोलंकी (स्टेट मार्केटिंग मैनेजर, इफको) व प्रतीक गुप्ता (फील्ड ऑफिसर) ने नैनो फर्टिलाइजर व उससे जुड़ी भ्रांतियों पर प्रकाश डाला। जितेंद्र सिंह (DGM, धानुका एग्रीटेक, जबलपुर) एवं महेश कुमार शर्मा (SME, इंदौर) ने मक्का व सोयाबीन में प्रयुक्त नवीनतम पेस्टीसाइड फॉर्मूलेशन पर जानकारी दी। एस. के. बाधवा (जोनल मैनेजर, मुथूट फाइनेंस, भोपाल) ने कृषि गोल्ड लोन की नई योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। सभागार के बाहर कृषि अभियांत्रिकी विभाग, इफको, मुथूट फाइनेंस और धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने फसल प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, वित्तीय प्रबंधन और कीटनाशक से संबंधित प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान जिले के 20 उन्नतिशील किसानों को मंच से सम्मानित किया गया। प्रत्येक सत्र के पश्चात प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। ग्रीन टीवी चैनल द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी किसानों को गिफ्ट वाउचर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना संचालक मुकेश प्रजापति, अनुविभागीय कृषि अधिकारी अनिल राय, सहायक संचालक कृषि जयदत्त शर्मा व कुमुद बुनकर, बीटीएम, एटीएम, कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!