
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664-पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में पौधारोपण कार्यक्रम के द्वितीय सौपान श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नितिन शर्मा जनभागीदारी अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति चौहान वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. निधि जैन, डॉ. स्मिता दुबे, सुश्री मेघा दुबे, श्रीमती प्रतिभा चौबे तथा श्रीमती शशि दीक्षित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरोज गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती अनुश्री जैन से अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे जीवन के समस्त त्यौहार रीति रिवाज सनातन काल से वृक्षों को समर्पित रहे है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाये तो भारत वर्ष में एक अरब चालीस करोड़ पौधा रोपण हो सकता है। वृक्षों का सम्बंध जीवन दर्शन से भी है। हम उन्हें पत्थर मारते हैं और वे हमें फल देते हैं। कड़ी धूप सहन कर कर हमें शीतलता प्रदान करते है साथ ही अंतिम संस्कार के लिये पेड़ ही हमें लकड़ी उपलब्ध कराते है। अध्यक्षता कर रहीं डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि वृक्ष आक्सीजन देने के साथ ही जलवायु को संतुलित रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने, वन्य जीवों को आवास प्रदान करनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है साथ ही वृक्ष हवा से कार्बन डाईऑक्साइड, धूल, धुआं और हानिकारण गैसों को अवशोषित करते है। नितिन शर्मा जनभागीदारी अध्यक्ष ने वृक्षों के महत्व को हमारे जीवन से निरूपित किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं एस जी ओ एस की अध्यक्ष डॉ. ज्योति चौहान ने कहा कि वृक्षों को सम्मान देने के लिए हम आवंला तीज, वटसावित्री, हरयाली तीज जैसे त्योहार मनाते हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन ही एक मात्र इलाज था। और हमें आक्सीजन पेड़ों से ही प्राप्त होती हैं। जिन व्यक्तियों को आक्सीजन प्राप्त हुआ वह कोरोना काल में जीवित बच गये। डॉ. स्मिता दुबे ने कहा वर्तमान समय में मोबाइल उपयोगी तो है लेकिन उसके दुष्परीणाम भी सामानें आने लगे है जिसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है। वरिष्ठ चिकित्सक एवं एसओजीएस सचिव डॉ. निधि जैन ने पेड़ों की उपयोगिता बताते हुये अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये आहवान किया। पौधा रोपण में अशोक, सतपर्णी, आवला, आम आदि का पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमर कुमार जैन तथा आभार डॉ. रंजना मिश्रा ने माना। एन सी सी अधिकारी श्रीमती कीर्ति रैकवार एवं एन सी सी छात्रा कैडेट्स ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. गोपा जैन, डॉ. इमराना सिद्दीकी, डॉ. जयकुमार सोनी, डॉ. संगीता कुम्भारे, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र यादव, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. भरत शुक्ला, डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. राखी गौर, डॉ. भानुप्रिया पटेल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

