A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर: तेज बारिश में अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, अधेड़ की मौत

गाजीपुर। जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महसूआ गांव के पास रविवार की रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ रामाश्रय चौहान की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामाश्रय चौहान रात में बाइक से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश हो रही थी और उनकी बाइक नवनिर्मित 124डी हाईवे की पुलिया से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मूल रूप से मरदह थाना क्षेत्र के कोर गांव निवासी रामाश्रय चौहान कई वर्षों से अपने ससुराल भगीरथपुर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी पन्ना देवी, चार बेटियां और एक बेटा है।
हादसे के बाद पुलिस ने घायल को सीएससी बिरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी पन्ना देवी सदमे से बेहोश हो गईं।

दुल्लहपुर थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!