A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएं आरंभ, चार केंद्रों पर करीब 4000 छात्र हुए शामिल

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएं आरंभ, चार केंद्रों पर करीब 4000 छात्र हुए शामिल

IMG 20250716 WA0297

IMG 20250716 WA0299

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में बुधवार से स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर-4 की परीक्षा की शुरुआत हो गई। यह परीक्षा 16 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक विश्वविद्यालय के चार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 4000 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्त विषयों को दो समूहों — ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ — में विभाजित किया है। ग्रुप ‘ए’ में हिंदी, भूगोल, वनस्पति विज्ञान (बॉटनी), रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बंगाली, संस्कृत, फारसी, भूविज्ञान एवं संथाली जैसे विषय शामिल किए गए हैं। वहीं ग्रुप ‘बी’ में इतिहास, राजनीति विज्ञान, प्राणी विज्ञान (जूलॉजी), अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेज़ी, दर्शनशास्त्र, उर्दू और भौतिकी जैसे विषयों को रखा गया है।
परीक्षा के पहले दिन बुधवार को ग्रुप ‘ए’ के अंतर्गत आने वाले विषयों का पेपर-13 का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। आज गुरुवार को ग्रुप ‘बी’ के विषयों की पेपर-13 परीक्षा ली जाएगी।
परीक्षा की निगरानी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर दिघी स्थित विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पहुँचे। इस दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षक डॉ. राजीव केरकेट्टा को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और कदाचारमुक्त होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. राजीव कुमार भी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुँचे।
दिघी कैंपस परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक डॉ. राजीव केरकेट्टा ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि की कोई सूचना नहीं मिली।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयकुमार शाह ने भी सभी चारों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सकें।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!