A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीताज़ा खबरधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

प्रहलाद सिंह पटेल ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी जिम्मेदारी कहा “हर लगाये पेड़ आपकी जवाबदेही” वृक्षारोपण अभियान, पंचायत भवन निर्माण और जल संरक्षण पर दिया जोर

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड WhatsApp Image 2025 07 16 at 3.41.40 PM1 scaledWhatsApp Image 2025 07 16 at 3.41.41 PM2 scaledधार 16 जुलाई 25/पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि ग्रामीण विकास एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे पंचायत प्रतिनिधियों को नियत और न्याय की भावना से स्वीकार करना होगा। वे धार में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

 

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि सांसद रहते हुए उन्होंने सदैव कृषि और ग्रामीण विकास विषयक संसदीय समितियों में रहकर देश भर में इन विषयों को गहराई से समझने का प्रयास किया। अब प्रदेश में मंत्री के रूप में उन्हें इन नीतियों को लागू करने का अवसर मिला है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, वृक्षारोपण और योजनाओं का रिकॉर्ड पारदर्शिता से रखें।

 

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आव्हान

मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है, लेकिन जल संकट की आहट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण ही सबसे स्थायी उपाय है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण का आह्वान किया और कहा कि “जो पौधा आप लगाते हैं, उसकी देखभाल आपकी व्यक्तिगत जवाबदेही है।”

 

स्व-सहायता समूहों की भागीदारी

उन्होंने बताया कि “वृक्षारोपण अभियान 2025” में महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को भी बल मिलेगा।

 

पंचायत भवनों और सड़कों को मिलेगी मजबूती

मंत्री पटेल ने जानकारी दी कि पुराने, जीर्ण-शीर्ण पंचायत भवनों को तोड़कर 48 लाख और 37 लाख रुपये की लागत से नए भवनों की मंजूरी दी गई है। कोई भी पंचायत अब भवन विहीन नहीं रहेगी। धार जिले में इस वर्ष 81 पंचायत भवन और 85 पुलियों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। साथ ही, चौथे चरण की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अब मजरे-टोले को भी जोड़ा जा सकेगा, जिसके लिए राजस्व ग्राम की शर्त हटा दी गई है।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने की अपील

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सवित्री ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का कार्य करें और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुट जाएँ।

सम्मेलन में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।

सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, विधायक नीना वर्मा और कालूसिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,नीलेश भारती व चंचल पाटीदार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया तथा जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में सरपंच व पंच उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!