उत्तर प्रदेशबस्ती

झोला-छापों के माई-बाप बन बैठे एडिशनल सीएमओ अशोक कुमार चौधरी

अजीत मिश्रा (खोजी)

स्वास्थ्य विभाग – बस्ती।। जिले में झोला-छापों के माई-बाप बन बैठे एडिशनल सीएमओ अशोक कुमार चौधरी,इनके हुक्म से खुल रहे व बंद हो रहे अवैध अल्ट्रासाउंड,नर्सिंग होम,अवैध क्लिनिक के ताले? रुधौली में फैला साहब का बड़ा कारोबार,अवैध नर्सिंग होम व दर्जनों अल्ट्रासाउंड से कर रहे जमकर वसूली,अपंजीकृत व अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे जेपी डायग्नॉस्टिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर को दे फोन पर ही दे डाला क्लीन चिट? साहब के संरक्षण में परशुरामपुर में लीला हॉस्पिटल व पब्लिक डायग्नॉस्टिक सेंटर का अवैध तरीके से खुलेआम हो रहा संचालन,लीला हॉस्पिटल का सनकी झोलाछाप संचालक बेखौफ होकर कर रहा मरीजो का ऑपरेशन?

बिना रजिस्ट्रेशन व डिग्री के भ्रूण लिंग परीक्षण जैसे गैर कानूनी कार्यो को करने में नहीं हिचक रहा पब्लिक डायग्नॉस्टिक सेंटर का झोलाछाप संचालक?जिले में झोलाछाप प्रतिदिन ले रहे मासूमों की जान,आखिर एडिशनल सीएमओ साहब क्यों नहीं जिम्मेदार? अवैध सेंटरो की जांच में जब-जब भ्रस्ट एडिशनल सीएमओ अशोक कुमार चौधरी निकलते तब-तब होती तगड़ी वसूली? साहब का फार्मूला एकदम गजब,अवैध सेंटरो के संचालकों को नोटिस देकर बुलाते हैं ऑफिस,यहां तय होता महीने का रेट,फिर संचालक को देते हैं अवैध सेंटर चलाने की परमिशन? एडिशनल सीएमओ के रहते अवैध सेंटरो को नहीं पड़ रही डॉक्टर-टेक्नीशियन की जरूरत?अपंजीकृत व अप्रशिक्षित कर रहे मरीजों की जान से खिलवाड़,भोले-भाले मरीजों को बहलाकर शिकार बना रहे नौसिखिए।आखिर क्यों सैलरी से नही हो रहा एडिशनल सीएमओ अशोक कुमार चौधरी साहब का गुजारा,अवैध सेंटर संचालकों से मांगनी पड़ रही रिश्वत की भीख?

जिले में ‘अंधेर नगरी चौपट राज’ वाली कहावत हो रही चरितार्थ?सीएमओ साहब ! क्या किसी मरीज की मौत के बाद नींद से जागेंगे आप?

Back to top button
error: Content is protected !!