उत्तर प्रदेशगोंडाबस्तीसिद्धार्थनगर 

बस्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी,अंतर्जनपदीय दो शातिर चोर गिरफ्तार

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती ,उत्तर प्रदेश 03 अगस्त 2025

थाना दुबौलिया पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा जनपद बस्ती, संतकबीरनगर व गोंडा में विभिन्न स्थानों से हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए दो चोरों को चोरी की 03 मोटरसाइकिल, बैटरी, मोबाइल आदि सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया

थाना दुबौलिया पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा जनपद बस्ती, संतकबीरनगर व गोंडा में विभिन्न स्थानों से हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों 1. मुखराम चौधरी पुत्र स्व0 संतराम चौधरी निवासी ग्राम जोधीजोत थाना रूधौली जनपद बस्ती 2. राजू उर्फ जावेद अली पुत्र तैय्यब अली निवासी कस्बा बभनान थाना गौर जनपद बस्ती को रात्रि चेकिंग के दौरान रामजानकी मार्ग पर स्थित निदुरी मोड़ से दिनांक 03.08.2025 की रात समय करीब 2.15 बजे थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर से चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण उपरोक्त की निशानदेही पर विशेषरगंज से बंधा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर (ग्राम गौहनिया) सुनसान खंडहर स्थान पर छिपाकर रखे गये चोरी की अन्य दो अदद मोटरसाइकिल,मोबाइल, बैटरी आदि सामानों की बरामदगी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी से मु0अ0सं0 179/25 धारा 303(2)BNS थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर,मु0अ0सं0 283/25 धारा 331(4),305 BNS थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर, मु0अ0सं0 50/2025 धारा 303(2)BNS थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, मु0अ0सं0 176/25 धारा 303(2)BNS थाना छावनी जनपद बस्ती,मु0अ0सं0 163/25 धारा 303(2)BNS थाना लालगंज जनपद बस्ती का अनावरण किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस टीम को 25000 रुपये के इनाम की घोषणा की गयी।

                   गिरफ्तार अभियुक्त

1. मुखराम चौधरी पुत्र स्व0 संतराम चौधरी निवासी ग्राम जोधीजोत थाना रूधौली जनपद बस्ती।

2. राजू उर्फ जावेद अली पुत्र तैय्यब अली निवासी कस्बा बभनान थाना गौर जनपद बस्ती।

        अभियुक्त के पास से बरामद किए गए सामान

1. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP53DV4819 (चोरी की) 

2. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि0नं0 MH02BE6871(चोरी की)

3. डिस्कवर मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP51N7233(चोरी की)

4. एक अदद इन्वर्टर मय बैटरी LUMINOUS, दो अदद ट्रैक्टर की बैटरी।

5. पांच अदद स्मार्ट मोबाइल, दो अदद कीपैड मोबाइल, दो अदद पावर बैंक, दो अदद एडाप्टर, छः अदद डाटा केबल /चार्जिंग वायर, चार अदद ईयरफोन, एक अदद स्मार्ट वाच।

6. एक बोरे में रखा हुआ जर्दा-25 पैकेट , सिगरेट 23 पैकेट , तंबाकू -15 पैकेट , पुकार-16 पैकेट , सुपारी -28 पैकेट ,एक झोले मे रखे हुए कुल सिक्के 1043 व कुल नोट 52 रुपये कुल 1095 रूपये।

7. रुपया 5300/- नगद।

वही अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों ने मिलकर इसी साल अप्रैल माह में छावनी थाना क्षेत्र से उक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल चोरी किया था, तथा इसी साल मई माह में MH नंबर की उक्त मोटरसाइकिल जनपद गोंडा के मनकापुर में एक बगीचे से चोरी किये थे ।इन्वर्टर बैटरी को पिछले माह 19 जुलाई की रात जनपद संतकबीरनगर के बाघ नगर थाना दुधारा से एक सीमेंट की दुकान से चोरी किये थे तथा उसी रात वहीं से दो ट्रैक्टर से बैटरी भी चोरी किये थे । बरामद गुटखा, सिगरेट आदि व सिक्के के संबंध में पूछने पर बता रहे हैं कि जनपद संत कबीर नगर के थाना बखिरा क्षेत्र से पिछले माह 28 जुलाई की रात को एक पान की दुकान से उक्त गुटखा,सिगरेट आदि व काउंटर मे रखा सिक्का तथा कुछ नगद रुपये चुराये थे जो हम लोगों ने आपस में बांट लिया था । मोबाइल ,ईयरफोन, एडाप्टर, पावर बैंक आदि के संबंध में बता रहे हैं कि इसी साल जून माह हम दोनो ने मिलकर थाना बखीरा क्षेत्र के दुर्गजोत चौराहे से एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी किये थे । यह भी बता रहे हैं कि इसी साल जून माह में हम दोनों ने मिलकर थाना लालगंज ,बस्ती क्षेत्र से पल्सर मोटरसाइकिल चोरी किये थे जो कुछ ही दिन बाद हम लोग लालगंज थाना क्षेत्र में ही वाहन चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गये थे । उपरोक्त चोरियों के संबंध में संबंधित थाने से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल UP53DV4819 चोरी के संबंध में थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर में मु0अ0सं0 179/25 धारा 303(2)BNS,पान की दुकान मे चोरी के संबंध में थाना बखिरा में मु0अ0सं0 283/25 धारा 331(4),305 BNS, डिस्कवर मोटरसाइकिल UP51N7233 की चोरी के संबंध में थाना छावनी जनपद बस्ती में मु0अ0सं0 176/25 धारा 303(2)BNS तथा थाना लालगंज जनपद बस्ती क्षेत्र से पल्सर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 163/25 धारा 303(2)BNS पंजीकृत है । दोनों अभियुक्तों को जुर्म व धारा से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।

             गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

राजू उर्फ जावेद अली पुत्र तैय्यब अली उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 15/2018 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

2. मु0अ0सं0 2952/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

3. मु0अ0सं0 3305/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

4. मु0अ0सं0 3437/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

5. मु0अ0सं0 3443/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

6. मु0अ0सं0 3515/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

7. मु0अ0सं0 3516/2017 धारा 401,41,411,413 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

8. मु0अ0सं0 835/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना गौर जनपद बस्ती।

9. मु0अ0सं0 733/2017 धारा 380,457 IPC थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

10. मु0अ0सं0 748/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

11. मु0अ0सं0 968/2017 धारा 380,411,457 IPC थाना हरैया जनपद बस्ती।

12. मु0अ0सं0 997/2017 धारा 41,411,413 IPC थाना हरैया जनपद बस्ती।

13. मु0अ0सं0 1418/2003 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा एक्ट व धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

14. मु0अ0सं0 319/2012 धारा 3/4 उ0प्र0 गुण्डा एक्ट थाना गौर जनपद बस्ती।

15. मु0अ0सं0 369/2006 धारा 380,411,457 IPC थाना गौर जनपद बस्ती।

16. मु0अ0सं0 845/2010 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना गौर जनपद बस्ती।

17. मु0अ0सं0 69/2011 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

18. मु0अ0सं0 15/2007 धारा थाना गौर जनपद बस्ती।

19. मु0अ0सं0 117/2007 थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

20. मु0अ0सं0 50/2025 धारा 303(2)BNS थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

21. मु0अ0सं0 179/25 धारा 303(2)BNS थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर।

22. मु0अ0सं0 283/25 धारा 331(4),305 BNS थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।

23. मु0अ0सं0 176/25 धारा 303(2)BNS थाना छावनी जनपद बस्ती।

24. मु0अ0सं0 163/25 धारा 303(2)BNS थाना लालगंज जनपद बस्ती।

25. मु0अ0सं0 156/25 धारा 317(2),317(4)BNS थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

         मुखराम चौधरी पुत्र स्व0 संतराम चौधरी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 837/2007 धारा 223,224 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

2. मु0अ0सं0 1753/2012 धारा 201,379,413,414 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

3. मु0अ0सं0 354/2007 धारा 380,411,457 IPC थाना रुधौली जनपद बस्ती।

4. मु0अ0सं0 1879/2012 धारा 201,379,413,414 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

5. मु0अ0सं0 640/2010 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना रुधौली जनपद बस्ती।

6. मु0अ0सं0 849/2011 धारा 109,41 CRPC थाना रुधौली जनपद बस्ती।

7. मु0अ0सं0 324/2022 धारा 380,457 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

8. मु0अ0सं0 145/2021 धारा 379,411 IPC थाना रुधौली जनपद बस्ती।

9. मु0अ0सं0 228/2021 धारा 411 IPC थाना रुधौली जनपद बस्ती।

10. मु0अ0सं0 229/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रुधौली जनपद बस्ती।

11. मु0अ0सं0 239/2022 धारा थाना रुधौली जनपद बस्ती।

12. मु0अ0सं0 193/2021 धारा 379,411 IPC थाना रुधौली जनपद बस्ती।

13. मु0अ0सं0 86/2024 धारा 380,411,457,427 IPC थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।

14. मु0अ0सं0 92/2024 धारा 379,411 IPC थाना सोनहा जनपद बस्ती।

15. मु0अ0सं0 50/2025 धारा 303(2)BNS थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

16. मु0अ0सं0 179/25 धारा 303(2)BNS थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर।

17. मु0अ0सं0 283/25 धारा 331(4),305 BNS थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।

18. मु0अ0सं0 176/25 धारा 303(2)BNS थाना छावनी जनपद बस्ती।

19. मु0अ0सं0 163/25 धारा 303(2)BNS थाना लालगंज जनपद बस्ती।

20. मु0अ0सं0 156/25 धारा 317(2),317(4)BNS थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

             गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 

1. थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह, जनपद बस्ती।

2. एसओजी टीम प्रभारी उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय, जनपद बस्ती।

3. प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकान्त, जनपद बस्ती।

4. उ0नि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

5. हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चन्दन कुमार एसओजी टीम जनपद बस्ती।

6. का0 संजीव यादव, का0 मनोज यादव, का0 हरेंद्र यादव, का0 दिवाकर पटेल, का0 राजीव रंजन, का0 अमरजीत राजभर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

7. का0 संतोष यादव, सर्विलांस सेल बस्ती।

Back to top button
error: Content is protected !!