?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेश

JE बोले- औकात हो तो सस्पेंड करके दिखाओ, XEN ने हाथ मरोड़कर निकाला

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती में एक्सईएन और जेई के बीच झड़प , JE बोले- औकात हो तो सस्पेंड करके दिखाओ, XEN ने हाथ मरोड़कर निकाला।।

विद्युत विभाग बस्ती

बस्ती मालवीय रोड स्थित विद्युत वितरण कार्यालय सोमवार को रणक्षेत्र बन गया। यहां अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) पराग भारद्वाज और जूनियर इंजीनियर (जेई) प्रमोद सरोज के बीच मीटर रखने को लेकर जमकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को धमकाने लगे। हद तो तब हो गई जब जेई ने खुद को रसूखदार बताते हुए कहा-“एमपी-एमएलए को मार चुका हूं, मीटर की जांच कराऊंगा।

पूरा घटना के दो वीडियो हैं जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं। जिसमें पहले वीडियो में मीटर को लेकर एक्सईएन और जेई में बहस शुरू हो गई। जेई ने कहा मौखिक बात नहीं होगी लिखित में मांगिए मैं कोई नीची जाति का चोर चकार नहीं हूं। मैं लिखित में जवाब दूंगा। मैं सांसद एमएलए तक को मार चुका हूं। तुम्हारी औकात हो तो सस्पेंड करके दिखाओ। साढ़े 500 मीटर मुझसे ले लीजिए। ऐसा बोलते हुए जेई कुर्सी से गुस्से में खड़े हो गए।

एक्सईएन ने कहा तु मुझे मारेगा। इसपर जेई बोला- मैं बहुत मूर्ख हूं मैं बहुत कुछ कर सकता हूं और करके दिखाऊंगा भी। एक्सईएन तुम मुझे मारने की धमकी दे रहे हो मेरी बेइज्जती कर रहे हो। जेई- मैं गाली देकर पहले भी सस्पेंड हो चुका हूं।

मुझसे कोई हिसाब मांगकर देखे किसी की औकात हो तो। उस रूम में घुसकर दिखा दीजिए आकर आपकी दम है तो। इस दौरान एक कर्मचारी ने उन्हें रोकते हुए कहा साहब रहने दीजिए बहसबाजी बंद कर दीजिए। लेकिन फिर भी जेई ने किसी की नहीं सुनी और लगातार बहस करता रहा और एक्सीएन को बुरा भला बोलता रहा।

दूसरे वीडियो में एक्सईएन भी गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं

दूसरे वीडियो में जेई बोल रहे हैं कि जो जनरेटर गलत तरह से रखा है, सबकी जांच कराऊंगा मैं। 500 मीटर बता रहे हैं लेकिन ये ज्यादा में लगाए गए हैं। ये मीटर यहां क्यों रखे गए हैं। इसके बाद एक्सईएन को भी गुस्सा आ गया उन्होंने भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने में जेई और एक्सईएन के बीच मारपीट शुरू हो गई। और एक्सईएन ने जेई को कमरे से बाहर निकाल दिया। दूसरे कर्मचारियों ने दोनों को अलग किया।

गवाहों के मुताबिक, मीटर रखे जाने की प्रक्रिया को लेकर पहले जुबानी जंग शुरू हुई। जेई प्रमोद सरोज ने मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाया और एक्सईएन को खुलेआम धमकी दी— “पांच सौ मीटर बता रहे हो न, अभी सबको बुलाऊं?” इस पर एक्सईएन पराग भारद्वाज ने भी जवाबी लहजे में कहा- “बुला ले सबको, देखता हूं कौन आता है।

एक्सईएन ने हाथ मरोड़ा, गाली देकर निकाला बाहर

विवाद ने तेजी पकड़ी और मारपीट की नौबत आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सईएन ने जेई का हाथ मरोड़ दिया और गाली देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस दौरान ऑफिस में अफरा-तफरी का माहौल रहा, कर्मचारी सहमे रहे।

विवाद के दौरान किसी कर्मचारी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय का है। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है। विभाग के अफसर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अंदरखाने जांच की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।

सूत्रों की मानें तो बिजली विभाग के उच्च अधिकारी इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच संभव है। वहीं कर्मचारी यूनियन ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है और जल्द ही बैठक बुलाने की तैयारी में है।

Back to top button
error: Content is protected !!