
दुमका के समाहरणालय सभागार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में उपायुक्त समेत जिले के पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिबू सोरेन को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदरणीय दिशोम गुरु के रूप में याद किया गया, जिन्होंने अपने जीवन को झारखंड के विकास और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया था। इस शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शिबू सोरेन के योगदान को याद किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
[yop_poll id="10"]