
न्यू ईरा एनजीओ द्वारा लगाया जा रहा है फ्री मेडिकल चैकअप कैंप: पंजाब सरकार द्वारा पंजीकृत न्यू ईरा एनजीओ पठानकोट द्वारा PM SHRI GSSS KFC PATHANKOT के सीनियर छात्रों के लिए दिनांक 23 अगस्त , शनिवार को फ्री मेडिकल चैकअप कैंप लगाया जा रहा है। जानकारी देते हुए संस्था के चेयरमैन समीर गुप्ता ने बताया कि इस कैंप संबंधी और स्कूल कार्य प्रणाली हेतु फीडबैक माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और डीजी स्कूल एजुकेशन को भेजा जाएगा। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ मीनाक्षी सल्होत्रा ने बताया कि कैंप सुबह दस बजे शुरू होगा और इस कैंप में वरिष्ठ डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे। संस्था की और से सहयोग और जरूरी जानकारी के लिए स्कूल के प्रिंसिपल स्वतंत्र कुमार का धन्यवाद किया गया।








