
रामगढ़ प्रखंड के धोबा पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में झामुमो रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू के नेतृत्व में झारखंड के महान सपूत और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए झामुमो रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के एक सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपना जीवन झारखंड के विकास और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का नाम रहेगा और वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे का नारा लगाया और शिबू सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर झामुमो रामगढ़ प्रखंड सचिव नंदलाल राउत, प्रखंड कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, शिवलाल मरांडी, उज्जवल मंडल, चंद्रशेखर सोरेन, राजेश गुप्ता मनू, सतीश यादव, गोपाल साह, राम हेम्ब्रम, छोटेलाल बेसरा, राजू भगत, रिंकू मंडल, मदन मंडल, सुरेश हेम्ब्रम, बाबूराम मुर्मू, शिव बेसरा, नेपाल मरीक, नेपाली ईशर, विभिषण राय, दिनेश साह, अमित मंडल, रामकिशुन मंडल, मुन्नू मंडल, प्रोमेय हांसदा, गिरधारी मंडल, जुलियश मुर्मू, मिनिस्टर कुमर, चुण्डा मुर्मू, महिला मोर्चा की मरशीला मरांडी, लीलमुनी हांसदा, सुशांति मुर्मू, कोयना देवी, ललन कुमार झामुमो सोशल मीडिया सदस्य
रामगढ़,सहित प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष, झामुमो सक्रिय सदस्य, महिला मोर्चा एवं दर्जनों समर्थक मौजूद थे।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शिबू सोरेन के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के एक सच्चे नेता थे जिन्होंने अपना जीवन झारखंड के विकास और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।