A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

“हर घर तिरंगा अभियान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-:10 अगस्त 2025-: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागपुर महानगर पालिका द्वारा शहर मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान मे 15 अगस्त 2025तक शहर के सकरदरा उड़ान पुल, संविधान चौक, विवेकानंद स्मारक, अंबाझारी,सुरेश भट्ट सभागृह, मनपा मुख्यालय की ईमारत, यशवन्त स्टेडियम,मेट्रो सिविल लाइन, विधानसभा भवन सहित सार्वजनिक स्थानों में तिरंगा रोशनाई और सजावट की जा रही है। घर घर तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाने के लिए महानगरपालिका के सभी जोन कार्यालय मे बचत समूह के द्वारा तिरंगा वितरण का कार्य किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार 12 से 15 अगस्त तक पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर उद्यान, मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र के टिटणीस पार्क, दक्षिण पश्चिम नागपुर के अजनी चौक, पश्चिम नागपुर के फुटाला तालाब, दक्षिण नागपुर के ज्ञानेश्वर उद्यान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के झूलेलाल पार्क मे हर घर तिरंगा सेल्फी पाइंट बनाया जायेग्हर घर तिरंगा सेल्फी पाइंट में नागरिकगण फोटो लेकर हर घर तिरंगा अभियान के बेवसाइट पर अपलोड करके प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी अनुसार 10 अगस्त से शहर के विभिन्न स्कूलों कालेजों सांस्कृतिक सभागृहों मे तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमे केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के तिरंगा गीत कार्यक्रमों का गायन भी होगा। 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान मे महानगर पालिका फ्रीडम पार्क जीरो माइल में तिरंगा कैनवास पर नागरिकगणों को देशभक्ति पर नारे और वाक्य लिखने का मौका मिलेगा। 12 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिविल लाइन्स के रामगिरी मे तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। इस दिन तिरंगा ट्रिब्यूट कार्यक्रम के तहत वसंतराव नाइक शासकीय समाज विज्ञान संस्थान मॉरिस कॉलेज में स्वत्रंतता सेनानी और शहीद वीर जवानों को याद करके स्वत्रंतता सेनानी पूर्व सैनिक वीर नारी सेना जवानों का आदर सत्कार किया जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!