सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आज लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरूण सक्सेना से शिष्टाचार भेंट की एवं वन क्षेत्र से सटे गांवों तार बाड़ लगाने हेतु मांग पत्र सौंपा
महाराजगंज 11अगस्त। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आज लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरूण सक्सेना शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने क्षेत्र के किसानों की एक अहम समस्या को उठाते हुए मंत्री को अवगत कराया कि वन क्षेत्र के समीप बसे गांवों के किसान लंबे समय से जंगली पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जंगली सूअर, नीलगाय एवं अन्य आवारा पशु खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर देते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक हानि झेलनी पड़ती है। विधायक ने कहा कि किसानों की आजीविका का मुख्य साधन खेती है, और जब उनकी फसल बार-बार नष्ट होती है, तो यह न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है, बल्कि उनके मनोबल को भी गिराता है। उन्होंने सुझाव दिया कि वन क्षेत्र से सटे गांवों में तार बाड़ (फेंसिंग) की व्यवस्था कर दी जाए जिससे जंगली और आवारा पशु खेतों में प्रवेश न कर सकें। इससे किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी और वे निश्चिंत होकर खेती कर सकेंगे। इस संबंध में विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने वन मंत्री को एक लिखित पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि पिपरा गुरु गोविंद राय से चौक बाजार, कटहरा होते हुए चेहरी तक जंगल के किनारे तार बाड़ ( फेंसिंग ) कार्य जनहित में करता जाय । उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह कार्य शीघ्र कराया जाए जिससे किसानों के धान की फसल को बचाया जा सके । वन मंत्री अरूण सक्सेना ने विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर विभागीय स्तर पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही किसानों को इस समस्या से राहत मिलेगी।
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के संगठन असमनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन,भारत सिंह बने प्रदेश सचिव, पत्रकार जगत में हर्ष की लहर
07/08/2026
शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सेवा में हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस हर समय तत्पर।
07/08/2026
अजयगढ़–पन्ना घाटी में ट्रक खराब होने से लंबा जाम, राहगीर और बस यात्री परेशान
07/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति, आगामी पर्व एवं त्योहारों की तैयारियों, खाद की उपलब्धता तथा स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
07/08/2026
चित्तौड़गढ़ जिले मे 9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
07/08/2026
ब्रजराजनगर में BTOA चुनाव
07/08/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण, अभियान के तहत 24 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची,और 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी
07/08/2026
धौला में ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलोअप कैम्प, 21 विभागों के अधिकारियों ने किया समस्याओं का निस्तारण
07/08/2026
Coal India के अधिकारियों को झटका, विजिलेंस केस में दागी हुए तो नहीं मिलेगा PRP का एक भी रुपया
07/08/2026
हाथरस पुरदिलनगर में निकाला चेहल्लुम का जुलूस
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!