

रांची: झारखंड प्रदेश की एक बैठक विधानसभा अतिथि भवन में पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य फोकस कोइरी-कुर्मी समाज की एकता पर रहा। वक्ताओं ने कहा कि कोइरी और कुर्मी एक समान स्वभाव वाले कृषक समाज के लोग हैं, जो आज भी विकास के लिए संघर्षरत हैं। सदैव इनकी उपेक्षा हुई है और इनके हक-अधिकार छीने जा रहे हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कोइरी-कुर्मी समाज एकजुट होकर अपने हक, अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करेगा। इसी उद्देश्य से रांची में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा करेंगे।
बैठक में यह भी कहा गया कि अब तक समाज के लोग अलग-अलग लड़ाई लड़ते रहे हैं, लेकिन अब ‘लव-कुश’ की जोड़ी के रूप में मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया है।
मौके पर विजय महतो, लालचंद महतो, उपेंद्र नारायण सिंह, संजय कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, अशोक सिन्हा, महावीर कुर्मी, मनोज कुशवाहा, महेश्वर चौधरी, अजय दागी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



