?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीबड़वानीमध्यप्रदेश

बड़वानी-विभाजित भारत की व्यथा को प्रदर्शनी के माध्यम से बताया

बड़वानी-विभाजित भारत की व्यथा को प्रदर्शनी के माध्यम से बताया

 

संवाददाता -हेमन्त नागझिरिया की रिपोर्ट

 

बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त, गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया व शाम 5 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर जिला संगोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ पश्चात भाजपाइयों ने भाजपा जिला कार्यालय से हाथों में पट्टिका के लेकर मौन जुलुस निकाला। कार्यक्रम से पूर्व जिला कार्यालय पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमे विभाजन के समय हुई विभीषिका को दर्शाया गया।IMG 20250814 WA0518 IMG 20250814 WA0516 IMG 20250814 WA0514 IMG 20250814 WA0513
जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी से एक दिन पूर्व हमारा देश दो भागों में विभाजित कर दिया। अंग्रेजो ने फुट डालो और राज करो कि नीति के चलते व कांग्रेस ने अपने स्वार्थ तथा मुस्लिम लीग की कट्टरता के कारण देश का रातों रात विभाजन कर दिया। पाकिस्तान को मुस्लिम राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी वही भारत को एक सेकुलर देश बना दिया। लेकिन विभाजन के बाद जो उपद्रव उपजा उसकी विभीषिका हिन्दू, सिक्ख एवं अन्य जातियों के लोगो ने झेली उसका विवरण करना दुखद है। उस समय पूरा देश आग की लपटों में घिर गया तथा उस समय पाकिस्तान में हिन्दू व सिक्खों को जमकर निशाना बनाया तथा लाखो निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई तथा हजारों माता बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार हुए, करोड़ो लोगो को अपनी संपत्ति छोड़कर पलायन करना पड़ा और यह विभाजन की त्रासदी उस समय विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी। इस महात्रासदी की गुनाहगार उस समय सत्तारूढ़ रही कांग्रेस पार्टी थी।
वही स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अजय यादव ने देते हुए कहा कि देश के विभाजन के समय जो त्रासदी हमारे पूर्वजों ने झेली उससे आज भी अनेक परिवार उबर नही पाए उस समय हिन्दू व सिक्खों पर हुए अत्याचार की घटना को भुलाया नही जा सकता था हमे ग्राम चौपाल तक ले जाकर आमजनो को बताना है। तथा उन्होंने आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संगोष्ठी के पश्चात भाजपाइयों ने जिला भाजपा कार्यालय से श्रीराम चौक तक हाथों में पट्टिकाएं लेकर मौन जुलूस निकाला।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, हुकुमचंद गुप्ता, अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, कार्यक्रम प्रभारी राजेन्द्र सोनी, महामन्त्री द्वय अनूप मिश्रा व विक्रम चौहान मंचासीन रहे।
इस अवसर पर जिले के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!