?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

पहाड़ी ब्लॉक में 79 अमृत महोत्सव राष्ट्रीय पर्व पर 26 जनवरी अमर रहे के नारे लगाये गये

पहाड़ी ब्लॉक में 79 अमृत महोत्सव राष्ट्रीय पर्व पर 26 जनवरी अमर रहे के नारे लगाये गये

IMG 20250815 WA0846

चित्रकूट 15 अगस्त 2025

पहाड़ी ब्लॉक में 79 अमृत महोत्सव राष्ट्रीय पर्व पर 26 जनवरी अमर रहे के नारे लगाये गये

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पहाड़ी ब्लॉक में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर खंड विकास कार्यालय पहाड़ी में ध्वजारोहण में भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी द्वारा किया गया जहां पर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संजय पांडेय व कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। लेकिन ध्वजारोहण के बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की जगह पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगा कर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का मजाक उड़ाया गया।जिसका विडियो
तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां शासन प्रशासन 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2025 तक तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा एवं अमर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर अमर सपूतों को नमन कर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान समारोह कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर खंड विकास कार्यालय पहाड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस के नारे लगा कर स्वतंत्रता दिवस का मजाक उड़ाया जा रहा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि शासन प्रशासन राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को मजाक बनाने वालों पर क्या कार्रवाई करेगे।

Back to top button
error: Content is protected !!