
रांची:15 अगस्त को चैरेटेबिल चार्म्स संस्था(सामाजिक संस्था) के द्वारा स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उल्लास पूर्वक एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।जो संस्था के मूल उद्देश्य सेवा,शिक्षा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन को समर्पित रहा।कार्यक्रम स्थल को बच्चों एवं उनके मित्रों द्वारा रंग बिरंगे,तिरंगे,रंगोली और देशभक्ति से प्रेरित पोस्टरों से सजाया गया जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना साफ झलक रही थी।
इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप मे माननीया अंजना श्रीवास्तव एवं माननीया ललिता उरांव जी की विशेषरूप से उपस्थिति रही।
इस गरिमामयी अवसर को सफल एवं यादगार बनाने में चैरिटेबल चार्म्स संस्था की अध्यक्ष प्रभा सिंह,सचिव डॉ.ख्याति मुंजाल, पी.आर.ओ.रूपम झा,उपाध्यक्ष निधि रॉय,प्रबंधक मौमिता चौधरी,सहित शोभा श्रीवास्तव,सरिता प्रसाद,उदय किरण,सरिता उरांव,प्रतिभा, रामा सरावगी,आरती सुल्तानिया,ईशा जी,तान्या जी,शेरोन जी,प्रीति झा,उदय किरण,देवंती टोप्पो,पिंकी तिर्की,अजय लोहरा,सतीश खलको,मंगल टोप्पो,महात्मा तिर्की,नितेश कच्छप,अमन टोप्पो,कर्मी लकड़ा,सुमन टोप्पो,सोनी कच्छप,सविता कच्छप,मनीषा टोप्पो रघु तिर्की,बंधन टोप्पो,अनीता टोप्पो आदि की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम की शुभारंभ डॉ.ख्याति मुंजाल द्वारा ध्वजारोहण से की गई तत्पश्चात पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय गान हुई। डॉ.मुंजाल ने अपने संबोधन में कहा आजादी केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। हम सभी को एक मिलकर एक ऐसा भारत बनाना है जहाँ शिक्षा,स्वच्छता और समानता हर नागरिक का अधिकार हो।इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।देशभक्ति गीतों,नृत्य और नाटकों के माध्यम से बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देशप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया।
रूपम झा ने कहा,
“जब इन बच्चों ने ‘वंदे मातरम’ पर नृत्य गान किया,तब ऐसा प्रतीत हुआ मानो हमारे सपनों का भारत जीवंत हो गया है।ईशा ने कहा देशभक्ति केवल नारे लगाने से नहीं,सेवा करने से प्रकट होती है जहां सब एक दूसरे का सहारा बनते हैं।प्रभा सिंह ने कहा हमारी टीम एक परिवार की तरह है, तान्या जी ने कहा हमारे कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं,जागरूकता फैलाने का माध्यम हैं।
शेरोन जी ने कहा सशक्तिकरण शब्दों से नहीं,कर्मों से होता है और हमारी संस्था इसी को दर्शाती है।आरती सुल्तानिया ने कहा आजादी का सही अर्थ हर व्यक्ति को समान अवसर प्रदान करना है,
प्रभा सिंह ने कहा हमारी टीम एक परिवार की तरह है,जहाँ सब एक-दूसरे का सहारा बनते हैं,शोभा श्रीवास्तव ने मुस्कुराते हुए कहा बच्चों के साथ काम करके ऐसा लग रहा है जैसे मैं सचमुच देश की सेवा कर रही हूँ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच स्टेशनरी किट्स,स्कूल बैग्स और पौष्टिक नाश्ते वितरित किए गए। सभी बच्चों के चेहरे की मुस्कान कार्यक्रम की सफलता को दर्शा रही थी।फोटो बूथ मे लगे मेरा भारत महान एवं आईं लव इंडिया आदि स्लोगन आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसमे सभी लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं और इस दिन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का समापन समूह शपथ के साथ हुई जिसमें सभी लोगों ने ने संकल्प लिया कि हम सभी देशहित में सदैव सेवा और सकारात्मक कार्यों में संलग्न रहेंगे।यह आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि चैरिटेबल चार्म्स केवल एक संस्था नहीं,बल्कि एक आंदोलन है,जो देश के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।देशभक्ति सिर्फ झंडा फहराने से नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने की कोशिशों से साबित होती है। और इसी उद्देश्य के साथ संस्था आगे भी अपनी सेवाएँ जारी रखेगी।
कार्यक्रम मे संचालन रूपम झा एवं धन्यवाद ज्ञापन ख्याति मुंजाल द्वारा किया गया।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम! 🇮🇳
रूपम झा,(पी.आर.ओ.)






