
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा मुख्यालय छत्तीसगढ़ी भवन ठाकुर प्यारे लाल सिंह मार्ग हा रायपुर
मो . 9827150001
जिला कार्यालय छत्तीसगढ़ी भवन अपना मार्केट महासमुंद
मो 9009087379
अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर करणी कृपा पावर स्टील प्लांट के खिलाफ आंदोलनकारी नेताओं पर हमला — विधायक के निर्देश पर मोबाइल छीना-किसान मोर्चा
महासमुंद, 08 अगस्त 2025 महासमुंद में अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर करणी कृपा पावर स्टील प्लांट के साढ़े तीन साल से जारी अवैधानिक कार्यों के खिलाफ चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के तहत विभिन्न समाज की महिला किसान एवं आंदोलनकारी आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महासमुंद विधायक से मिलने पहुंचे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विधायक को राखी बांधना, ज्ञापन सौंपना और सांकेतिक रूप से दर्जनों चूड़ियाँ भेंट कर उन्हें किसानों की पीड़ा और संघर्ष से अवगत कराना था।
घटनाक्रम:
महिला कार्यकर्ताओं – राधा बाई सिन्हा, ठगन बाई सिन्हा, बनवासा यादव, धनेश्वरी यादव, मोहन बाई धीवर, पुसैया धीवर, श्याम बाई ध्रुव – के साथ आंदोलनकारी आदिवासी नेता अशोक कश्यप (प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एवं जिला/आंदोलन प्रभारी – करणी कृपा पावर प्लांट आंदोलन), दिनेश कुमार और धर्मेंद्र यादव दोपहर लगभग 1 बजे विधायक कार्यालय पहुंचे।
विधायक अनुपस्थित थे और शिव महापुराण कथा में शामिल थे। उनके बुलावे पर सभी कार्यकर्ता कथा स्थल पहुंचे। वहां ज्ञापन सौंपने और राखी बांधने के बाद महिला कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर अशोक कश्यप के मोबाइल से वीडियोग्राफी की जा रही थी।
लगभग दोपहर 2 बजे, जैसे ही महिलाओं ने सांकेतिक रूप से चूड़ियाँ भेंट कीं, उसी समय विधायक के निर्देश पर उनके कार्यकर्ता/गुर्गों ने अशोक कश्यप का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। यह सब विधायक की मौजूदगी में हुआ, और वे स्वयं इस अपराध में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे।
अशोक कश्यप ने मोबाइल वापस मांगा, लेकिन आरोपियों ने साफ इंकार कर दिया। मोबाइल में आंदोलन से संबंधित संवेदनशील वीडियो और दस्तावेज मौजूद हैं, जिनके दुरुपयोग की आशंका है।
कानूनी कार्रवाई की मांग:
घटना के तुरंत बाद अशोक कश्यप ने थाना प्रभारी महासमुंद एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद को आवेदन देकर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 304(2), 303(2), 351 और 357 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
करणी कृपा आंदोलन की पृष्ठभूमि:
करणी कृपा पावर स्टील प्लांट के खिलाफ यह संघर्ष पिछले साढ़े तीन वर्षों से जारी है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्लांट पर्यावरणीय और कानूनी मानकों का उल्लंघन कर रहा है, जिससे खेती, जलस्रोत और ग्रामीण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे जनविरोधी और अवैध करार देते हुए कई बार जिला प्रशासन को चेतावनी दी है।
अशोक कश्यप ने कहा:
> “यह सिर्फ एक मोबाइल छीने जाने का मामला नहीं है, यह आंदोलन की आवाज़ दबाने और सच को छिपाने की कोशिश है। विधायक और उनके लोग लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रहे हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे।”
संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिले और प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अशोक कश्यप
प्रदेश सचिव – छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
जिला एवं आंदोलन प्रभारी
9009087379
8120228989