A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

मोर का शिकार कर मांस और पंख बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मृत मोर के अंग सहित मोटरसाइकिल जब्त

रामपुरा, जालौन। रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जाजेपुरा में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सूचना पर राष्ट्रीय पक्षी मोर के अवशेषों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहपुर जिले के लालवली थाना क्षेत्र के बहुआ गांव निवासी रविन्द्र पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है।
IMG 20250817 WA0152
वन विभाग की टीम ने मौके से एक मृत मोर बरामद किया है। साथ ही मोर के दो पंजे, पंख और मांस भी मिला है। टीम ने आरोपी की अपाचे मोटरसाइकिल UP 71 BJ 7295 को भी जब्त कर लिया है।
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50, 51 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। इस कार्रवाई में वन दरोगा अमित, काशी प्रसाद, वन रक्षक धानीराम, विक्रम कुमार और शिवम वेद की टीम शामिल थी।
रेंजर रंजीत सिंह के अनुसार, मोर के अवशेषों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामले को रामपुरा थाने में पंजीकृत करा दिया गया है। आरोपी को न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!