

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश
*कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार हेतु दैनिक कार्मियों की अस्थाई रूप में एल०सी०डी० आपरेटर तथा हेल्पर की आवश्यकता, 400/- रू० प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा मानदेय*
*इच्छुक व्यक्ति कार्यालय उप कृषि निदेशक, पचकुईयाँ, ताज मोटर्स के सामने, शाहगंज में करें आवेदन*
आगरा – 18.08.2025/उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि कृषि तकनीक किसान सेवा रथ राजकीय वाहन को जनपद-आगरा एवं मण्डल के फिरोजाबाद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार हेतु वित्तीय वर्ष:-2025-26 में 100 कार्य दिवसों में संचालित करने के लिये दैनिक कार्मियों की अस्थाई रूप में एल०सी०डी० आपरेटर तथा हेल्पर की आवश्यकता है। जिसको मानदेय 400/- रू० प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा। जिसके लिए शर्ते यथा एल०सी०डी० आपरेटर हेतु एल०सी०डी० संचालन एवं आई०टी०आई०/ मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेन्टर से प्रदत्त प्रमाण पत्र। हैल्पर हेतु कक्षा-8 उत्तीर्ण को वरीयता। वाहन चालक, एल०सी०डी० आपरेटर, हैल्पर की राजकीय वाहन तथा यंत्रों के रख रखाव एवं सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी होगी तथा किसी विवाद की स्थिति में न्यायिक क्षेत्राधिकारी रहेगा। उपरोक्त कार्य पूर्ण रूप से अस्थाई है, तथा किसी भी समय सेवाओं से समाप्त किया जा सकता है। प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर अनुबन्ध किया जायेगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इच्छुक व्यक्ति निम्न पते पर कार्यालय उप कृषि निदेशक, पचकुईयाँ, ताज मोटर्स के सामने, शाहगंज आगरा- 282010 अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में आवेदन पत्र विज्ञप्ति के 07 दिन के अन्दर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। डाक या अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार्य नही होगा।
















