A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबहराइच

स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजा बौंडी बहराइच में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम संपन्न
स्थानीय सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर राजा बौंडी बहराइच में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर श्रीमान रमेश कुमार तिवारी (समाजसेवी) व श्रीमान कौशल कुमार यज्ञसेनी (प्रबंधक) के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
मां शारदे के चरणों में श्रीमान हनुमान प्रसाद यादव (पूर्व प्रांत संपर्क प्रमुख) मुख्य अतिथि व श्रीमान धर्मप्रकाश सिंह (उपनिरीक्षक थाना बौंडी) विशिष्ट अतिथि ने पुष्पार्चन किया तथा इनके साथ समाज के गणमान्य श्रीमान उत्तमचन्द रस्तोगी , उमेश्वर पाण्डेय,दिनेश तिवारी,सूरज जायसवाल,वरुण शुक्ला प्रखर तिवारी, दयानन्द शुक्ला रामशंकर जायसवाल आदि एवं आचार्य/आचार्या उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान बेचनलाल पाठक जी ने अतिथि परिचय कराया व शिशु मंदिर योजना की प्रस्ताविकी का उपस्थित लोगों को रसास्वादन कराया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान हनुमान प्रसाद यादव जी ने अपने उद्बोधन में आजादी में दिवंगत क्रांतिकारियों के बारे में बताते हुए इतिहास से अवगत कराया।

IMG 20250815 WA0511 IMG 20250815 WA0518 IMG 20250815 WA0516 IMG 20250815 WA0515
सांस्कृतिक कार्यक्रम के भैया/बहिनों ने अपने अभिनय गीतों के माध्यम से उपस्थित सभी के मन को मोह लिया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार मिश्र आचार्य जी ने किया।

उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!