विधायक शेखावत के जन्मदिन पर 400 दिव्यांग हितग्राही एवं पानी के 23 टेंकर का होगा वितरण
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होगे नवनियुक्त कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष जोशी का स्वागत सम्मान किया जाएगा बदनावर/विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मदिन कार्यक्रम मंगलवार को चंद्रलीला पैलेस में आयोजित किया जाएगा। जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गंधवानी विधायक उमंगजी सिंघार होगे। इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व सम्मान किया जाएगा। विधायक शेखावत के जन्मदिन अवसर पर विधायक निधि से 400 दिव्यांग व विकलांग अन्य हितग्राहियों को चेक वितरण एवं 23 ग्राम पंचायत को पानी के टेकर का वितरण भी किया जाएगा। विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को चंद्रलीला पैलेस में धुमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधायक शेखावत का जन्मदिन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे। सर्वप्रथम सिंघार एवं शेखावत बाबा बेजनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना करेेगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे चंद्रलीला पैलेस पहुॅचेंगे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जोशी का स्वागत सम्मान कार्यक्रम- प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी को नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बदनावर आगमन पर स्वतंत्र जोशी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत कर अभिंनदन किया जाएगा। 400 विकलांग हितग्राहियों को होगा चेक वितरण -विधायक भंवरसिहं शेखावत की निधि से विधानसभा क्षेत्र के 400 से अधिक दिव्यांग हितग्राहियो को सहायता राशि के चेक वितरण किए जाएंगे। तथा पानी के टेंकर 23 ग्राम पंचायतों को वितरण किए जाएगे।
धौला में ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलोअप कैम्प, 21 विभागों के अधिकारियों ने किया समस्याओं का निस्तारण
07/08/2026
Coal India के अधिकारियों को झटका, विजिलेंस केस में दागी हुए तो नहीं मिलेगा PRP का एक भी रुपया
07/08/2026
हाथरस पुरदिलनगर में निकाला चेहल्लुम का जुलूस
07/08/2026
रामबाग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सोमवार को सिकंदराराऊ में निकलेगी सनातन जागरण शोभायात्रा
07/08/2026
हाथरस पुरदिलनगर में हर घर अभियान को सफल बनाने हेतु की मण्डल कार्यशाला का आयोजन
07/08/2026
सिकंदराराऊ के गांव नगला भूड में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, पिता ने दी पुलिस को आत्महत्या की तहरीर
07/08/2026
वाराणसी नगर निगम OTS योजना: 15 अगस्त से हाउस टैक्स बकायेदारों को ब्याज में मिलेगी 100% छूट
07/08/2026
उत्पीड़न से परेशान महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट सभासद ने घर पर लगे पलायन पोस्टर
07/08/2026
थाना मोहाना पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
07/08/2026
थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!