A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेछत्तीसगढ़नागपुरमहाराष्ट्र

छग•प्रदेश शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, मंगलवार 19 अगस्त 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने आज इसकी घोषणा की है। अब छत्तीसगढ प्रदेश के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी केंद्र के बराबर 55% महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। छग के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी कहा है कि राज्य के कर्मचारियों को अभीतक 53% महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। अब इसे बढ़ाते हुए 2% की और वृद्धि की गई है। अब शासकीय अधिकारी कर्मचारी को 55% महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। इसके पूर्व छत्तीसगढ राज्य सरकार ने 03 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में 53% महंगाई भत्ता की घोषणा की थी। जिसके बाद राज्य के शासकीय अधिकारी कर्मचारी के महंगाई भत्ते मे 3% की वृद्धि कर कुल महंगाई भत्ता 53% किया गया था। यह वृदधि 01 मार्च 2025 से प्रभावी थी इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ शुरू हुआ था। अब छत्तीसगढ मे भी शासकीय अनिकारियों और कर्मचारियों के वेतन मे एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य में लगभग चार लाख से अधिक शासकीय कर्मचारी कार्यरत हैं। सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने से राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। आगे दशहरा दिपावली त्योहार भी आ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार का अपने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन में महंगाई भत्ता बढ़ाना खुशी की बात हो सकती है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!