
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-बस्ती।।
आज दिनांक 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश के नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित प्रदेश स्तरीय समस्याओं तथा जनपद कार्यालय में लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु सभी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद बस्ती द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बस्ती पर शिक्षकों की प्रदेश स्तरीय समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, ऑफलाइन स्थानांतरण सूची का प्रकाशन, धारा 12, 18 एवं 21 की पुर्नबहाली, आनलाइन अटेंडेंस का विरोध जैसी माँगों के साथ-साथ जनपद बस्ती के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर लंबित प्रकरणों के तुरंत निस्तारण हेतु एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ के पितामह तथा शिक्षकों के मसीहा स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के संस्मरण साझा किए कि किस तरह स्वर्गीय शर्मा जी के नेतृत्व में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने संघर्ष का एक बड़ा दौर देखा, जिसके बल पर एक समय अनिश्चित वेतन और शून्य सेवा सुरक्षा की पहचान वाले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जेल की यात्राएँ कर वेतन वितरण अधिनियम, बैंक भुगतान, पद से पद की समानता, चयन बोर्ड की स्थापना, सेवा सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कर उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को आज इस ऊँचाई पर पहुँचा दिया जहाँ कर्मचारी से लेकर अधिकारी वर्ग तक उनके वेतन को ललचायी नजरों से देखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को जो भी मिला है वह संघर्ष के बल पर मिला है। तत्कालीन सरकारें कठिन संघर्षों और घनघोर विरोध के पश्चात ही शिक्षकों की माँगों को स्वीकार करने को मजबूर होती रहीं हैं। उद्बोधन में रामेश्वर सिंह ने शिक्षकों को चेताया कि आज का समय सरकार की हठधर्मिता से शिक्षा के गुणवत्ता में गिरावट से अत्यन्त कठिन होता जा रहा है। हम सबको निहायत सजग एवं सचेत रहने की आवश्यकता है। जनपदीय उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ विकास भट्ट ‘कामिल’
ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बस्ती के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा खोलने का आह्वान किया।
धरने को मंडलीय संरक्षक रामेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. विकास भट्ट ‘कामिल’, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मंसाराम चौधरी तथा संरक्षक मस्तराम वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, पूर्व जिला मंत्री पवन कुमार शुक्ल, वेद प्रकाश द्विवेदी, इंद्रजीत ‘पॉटर’, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, अखिलेश वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
धरने के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित 31 सूत्रीय माँग-पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के माध्यम से शासन को प्रेषित किया गया। इसके साथ-साथ जनपदीय समस्याओं से संबंधित एक अन्य 26 सूत्रीय माँग-पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक-बस्ती को प्राप्त कराया गया। अपने अत्यन्त संक्षिप्त उद्बोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने जनपदीय माँग-पत्र में उल्लिखित प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही का आश्वासन दिया।
धरने में कार्यकारिणी सदस्य डॉ संजय सिंह, प्रत्यूष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पाठक, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ विकास भट्ट ‘कामिल’, डॉ. श्रीकांत, रामगोपाल यादव, नीलिमा गौतम, शंभू नाथ वर्मा, अरुण कुमार सिंह, दिनेश तिवारी, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, संजय कुमार द्विवेदी, योगेश शुक्ल, हेमंत कुमार चौधरी, बृजभूषण चौधरी, धर्मपाल सिंह, राम रक्षा, हरिराम, राम उछाह यादव, अखिलेश कुमार वर्मा, काशिदा बानो, प्रमोद उपाध्याय, सुरेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, शिव नारायण दूबे, जावेद अहमद, जीतेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, डॉ. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, हरिनाथ शुक्ल, जयप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार, यशवंत कुमार सिंह, राकेश कुमार शर्मा, नीरज सिंह, अमरनाथ गुप्ता, आशुतोष मिश्र, राम मोहन सिंह, शिव शरण चौधरी, मंजू सिंह, करुणाकर मिश्र, रामेंद्र पाण्डेय, अनूप सिंह, सुनील कुमार पांडे, मिस्टर सिंह, राजेश मणि त्रिपाठी, आदि की सहभागिता रही।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह व संचालन जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे ने किया।