फर्जी डॉक्टरों द्वारा मरीजों का किया जा रहा इलाज, प्रशासन मौन
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। उत्तर प्रदेश: फर्जी डॉक्टरों द्वारा मरीजों का किया जा रहा इलाज, प्रशासन मौन।।
संत कबीरनगर – (यूपी)
उत्तर प्रदेश: जिले के सीएमओ का कुशल नेतृत्व कहें या फर्जी डॉक्टरों की सक्रियता, संतकबीरनगर जिला आज के समय में फर्जी डॉक्टरों के लिए एक सुरक्षित स्थान बन चुका है।
उत्तर प्रदेश: जिले के सीएमओ का कुशल नेतृत्व कहें या फर्जी डॉक्टरों की सक्रियता, संतकबीरनगर जिला आज के समय में फर्जी डॉक्टरों के लिए एक सुरक्षित स्थान बन चुका है! आलम यह है कि कोई भी व्यक्ति कुछ दवाइयाँ व इंजेक्शन रखकर डॉक्टर बन सकता है भले ही उक्त व्यक्ति के पास कोई भी वैध डिग्री हो या ना हो! उक्त के क्रम में जिले के मेहंदावल विकास खंड अंतर्गत समदा चौराहे पर आजकल तथाकथित डॉक्टरों का भरमार देखने को मिल रहा है! बताते चले कि समदा चौराहे पर लगभग दर्जनों क्लिनिक संचालित हो रहे हैं जो पूरी तरह मानक विहीन हैं।
बिना किसी वैध डिग्री के फर्जी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को जहाँ दवाईया व उपचार मुहैया करवाई जा रही हैं तो वहीं बिना प्रसासन के डर व भय के मरीजों को इंजेक्शन लगाने का कार्य भी उक्त तथाकथित डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है! उक्त फर्जी डॉक्टरों द्वारा जहाँ मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों द्वारा उक्त फर्जी डॉक्टरों पर कोई कार्यवाही ना करना आजकल जिले में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।














