?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी: पार्किंग विवाद में शिक्षक की हत्या, आदर्श सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट

वाराणसी। बृज इंक्लेव स्थित केदार कॉलोनी के मातृ अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक डॉ. प्रवीण झा की गुरुवार देर रात ईंट और रॉड से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना का कारण कार पार्किंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
IMG 20250822 WA0010

पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे डॉ. प्रवीण झा का अपार्टमेंट में रहने वाले आदर्श सिंह से कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आदर्श सिंह और उसके दो सहयोगियों ने डॉ. झा पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें परिजनों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी किरण झा की तहरीर पर पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत आदर्श सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हत्या की जानकारी उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से मिली।

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पार्किंग विवाद ही सामने आया है। मृतक डॉ. प्रवीण झा सनबीम भगवानपुर में शिक्षक थे।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!