
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664, पुलिस परिवार की बालिका कु. क्रांति गौड़, निवासी पुलिस लाइन घुवारा, प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट में निरंतर अभ्यासरत रहीं। कस्बा घुवारा में आयोजित एक टूर्नामेंट के दौरान उनके उत्कृष्ट खेल से प्रभावित होकर कोच राजीव बिल्थरे ने उन्हें प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कड़ी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर क्रांति का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ। अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच सहित कई पुरस्कार प्राप्त किए।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन एवं ASP विदिता डागर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्रांति गौड़ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।








