A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

पिपरवार के न्यु बिजैन के विस्थापित ग्रामीणो ने अपनी मांगों को लेकर आज से बंदी का किया आह्वान।।

IMG 20250712 WA0038पिपरवार के न्यु बिजैन के विस्थापित ग्रामीणो ने अपनी मांगों को लेकर आज से बंदी का किया आह्वान।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के पुर्नवास केंद्र न्यू बिजैन के विस्थापित ग्रामीणों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर स्थगित बंदी को पुनः आज से पिपरवार क्षेत्र में अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की है।रविवार को विस्थापित ग्रामीणों ने पिपरवार एरिया प्रबंधन को ज्ञापन देकर बंदी की सूचना दी है।इस संबंध में विस्थापित नेता रंथु गंझु ने बताया कि करीब तीन महीने पूर्व न्यू बिजैन के विस्थापित ग्रामीणों ने स्थानीय सीसीएल प्रबंधन को 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा था,लेकिन मांगे पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने बंदी किया था।इस बीच प्रबंधन ने ग्रामीणों के साथ वार्ता कर मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था,जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा बंदी को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन तीन महीना बीत जाने के बावजूद प्रबंधन के द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया गया है।प्रबंधन का आश्वासन सिर्फ भाषण बनकर रह गया है।जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।यही वजह है कि ग्रामीणों ने प्रबंधन को एक बार फिर से स्थगित बंदी को शुरू करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि जब तक विस्थापित ग्रामीणों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन बंदी जारी रहेगा।ग्रामीणों की मुख्य मांगों में ग्राम बिजैन के सत्यापित जमीन पर लंबित नौकरी और मुआवजा देने,पुर्नवास केंद्र में पार्क एवं स्टेडियम का निर्माण करने,पुर्नवास स्थल मे स्थापित मंदिर एवं मेला टांड़ में भूमि समतलीकरण, सुंदरीकरण एवं चाहरदीवारी करने, पुर्नवास स्थल मे नियमित रूप से साफ सफाई एवं दवा का छिड़काव करने,खाली पड़े सभी जगह पर फलदार पौधा लगाने,प्लॉट के एवज मे एकमूस्त राशि का भुगतान करने,मेलाटांड़ मे मंच एवं भवन का निर्माण करने,पुर्नवास स्थल मे सभी जर्जर पोल को बदलने व स्ट्रीट लाईट लगाने,पुर्नवास स्थल के तीन अलग-अलग जगह पर टावर लाइट लगाने,पुर्नवास स्थल के सार्वजनिक जगह पर सीसीएल द्वारा बोर्ड लगाने,सामुदायिक भवन एंव विवाह भवन बनाने,सिलाई सेन्टर एंव पुस्तक लाइब्रेरी की स्थापना करने,स्वास्थ्य चिकित्सा उप केंद्र स्थापित करने,पेयजल के लिए जल मीनार का निर्माण करने,बिजैन पुर्नवास स्थल से कल्याणपुर जाने के लिए सड़क का निर्माण करने, तीन मुख्य मार्ग का स्वागत द्वार बनाने,पुर्नवास स्थल में बनाए गए टू लेन रोड के बीच में डिवाइड एवं बीच में पुल पुलिया का निर्माण करने,आंगनवाड़ी भवन का निर्माण करने,पुर्नवास स्थल के जर्जर सड़क नाला पुलिया की मरम्मति करने,सीसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए पूर्नवास स्थल में सड़क, नाला,बिजली,पानी आदि मूलभूत सुविधा बहाल करने,रैयतों के बचे हुए नौकरी,मुआवजा,पेड़ का मुआवजा आदि का भुगतान जल्द करने सहित अन्य मांगे शामिल है।वही बंदी की पूर्व संध्या पर ग्रामीणों ने बैठक कर बंदी को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी,साथ ही सभी से शांतिपूर्ण माहौल में बंद को सफल बनाने की अपील की गई।मौके पर रंथु गंझु,राहुल राम,बाबूलाल राम,कुलदीप राम,पच्चु गंझु, सुरेंद्र राम,संतोष कुमार गंझु, अजीत कुमार मुंडा,चरका गंझु,राजू मुंडा,सोनू कुमार गुप्ता,संजय गंझु,देवनारायण राम सहित अन्य विस्थापित ग्रामीणो मौजुद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!