सीधी। आदमी की बजाय नाम काम कर रहा है, और वह भी एक साथ तीन जगह। सुनने में आश्चर्यजनक लग सकता है लेकिन सच तो आखिर सच ही होता है। यह खेल चल रहा है ग्राम पंचायत कोडार में जहां रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी की मनमानी चरम पर है।
आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत कोडार में मध्यप्रदेश शासन का प्रतिनिधित्व कर रहे रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी के कारनामे इन दिनो चर्चा में है । पहले खुलासा हुआ कि एक ही नाम के हिंदी और अंग्रेजी वर्जन दोनों से काम कराया लेकिन अब उससे भी दो कदम आगे बढ़ते हुए एक ही नाम के हिंदी और अंग्रेजी वर्जन एक साथ तीन जगह काम करते हुए पाए गए हैं और यह कोई कपोल कल्पना नहीं है बल्कि भारत सरकार के दस्तावेजों में दर्ज है।
शिव बहादुर सिंह पिता दलबीर सिंह निवासी ग्राम नौढिया देवार्थ ग्राम पंचायत कोडार जॉब कार्ड संख्या एमपी- 15-007-032-002 /117 -D दिनांक 18 दिसंबर 2022 में दर्ज शिव बहादुर उम्र 36 वर्ष और इस नाम का अंग्रेजी वर्जन Sivbahadur उम्र 34 वर्ष दोनों का खाता मध्यांचल ग्रामीण बैंक में है। अब दोनों ही नामो के काम पर गौर करिए दोनों ही नाम 19 जून 2023 से 25 जून 2023 तक, 29 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक, 7 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक, 15 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक , 23 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023 तक एक साथ काम कर रहे हैं । हालांकि साथ में काम दोनों नाम और भी किए हैं लेकिन किन्हीं कारणों बस उसका भुगतान नहीं हुआ है, इसलिए उल्लेख नहीं किया जा रहा है। हालांकि जॉब कार्ड में स्पष्ट देखा जा सकता है। इस जॉब कार्ड को 11 महीने बाद ही डिलीट कर दिया गया।।
![]()
![]()
![]()
शिव बहादुर सिंह पिता दलबीर सिंह के दूसरे जॉब कार्ड पर गौर करिए जॉब कार्ड संख्या एमपी- 15-007-002 /118-C दिनांक 25 फरवरी 2017 में शिव बहादुर सिंह के साथ उनकी पत्नी प्रेमवती भी शामिल है और दोनों का बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में है। पहले जॉब कार्ड में दर्ज तारीख की तरह ही इस जॉब कार्ड में भी शिव बहादुर सिंह 9 अप्रैल 2023 से 15 अप्रैल 2023, 17 अप्रैल 2023 से 23 अप्रैल 2023 ,19 जून 2023 से 25 जून 2023 ,18 जुलाई 2023 से 24 जुलाई 2023, 7 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023, 15 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 और 23 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023 तक इस जॉब कार्ड में भी काम कर रहे हैं। काम तो दोनों ही जॉब कार्ड में और भी दर्ज हैं लेकिन उपरोक्त तारीखे दोनों ही जॉब कार्ड में समान है।
![]()
दूसरा जॉब कार्ड जिसमें हिंदी और अंग्रेजी का खेल – खेला गया दलबीर सिंह पिता हर मंगल सिंह निवासी ग्राम कोडार केजीएफ कार्ड संख्या एमपी -15-007-0 32- 001/ 322 दिनांक 23 मई 2021 जिसमें दलबीर सिंह उम्र 52 वर्ष और उसी का अंग्रेजी वर्जन Dalvir जिसकी उम्र 30 वर्ष दर्ज है और दोनों का बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में है दोनों ही नाम 13 जुलाई 2021 से 19 जुलाई 2021 तक 21 अगस्त 2021 से 27 अगस्त 2021 तक और 24 अक्टूबर 2021 से 7 नवंबर 2021 तक एक साथ काम कर रहे हैं। इन सभी कामों का बकायदे भुगतान भी किया गया है।
क्या यह सवाल लाजमी नहीं है कि आखिर एक आदमी को तीन आदमी बनाकर कैसे काम कराया गया होगा और वह काम किस तरह हुआ होगा। आदिवासी विकास के नाम पर केवल लूट का खेल चल रहा है।