
*नगला छिद्दी आंगनबाड़ी में दो बच्चे मौजूद ,शिक्षकों की अनुपस्थिति
*
विमल राजपूत उत्तर प्रदेश न्यूज
महेवा ब्लॉक स्थित मेहंदीपुर के मजरा नगला छिद्दी के उच्च प्राथमिक विद्यालय की आंगनबाड़ी में शिक्षकों की अनुपस्थिति का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 9 बजे विद्यालय में केवल दो बच्चे मौजूद थे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरुणेश कुमारी और सहायिका चमन देवी विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। अरुणेश कुमारी ने अपनी अनुपस्थिति का कारण खराब तबीयत बताया। चमन देवी के ऑपरेशन के कारण उनकी जगह कुंती देवी को नियुक्त किया गया है।
कुंती देवी के अनुसार, कार्यकर्ता अरुणेश कुमारी पिछले एक सप्ताह से नियमित रूप से नहीं आ रही हैं। वे केवल शुक्रवार को कुछ समय के लिए आई थी और फिर गांव में चली गई थी
स्थिति यह है कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचते हैं। लेकिन विद्यालय का गेट बंद होने के कारण वे इंतजार करते हैं। कुछ देर बाद खेलते-खेलते वापस घर लौट जाते हैं।










